Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गए चित्र उन कलाकारों द्वारा बनाए गए थे, जो आर्टिस्ट-इन-रेजीडेंसी पहल ‘सृजन 2024’ के अंतर्गत 21 से 27 फरवरी, 2024 तक राष्ट्रपति भवन में रुके थे।

रेजीडेंसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले 13 कलाकारों में वासुदेव कामथ, निहार दास और कविता नायर जैसे कुछ वरिष्ठ कलाकारों के साथ-साथ जयश्री जेना, मनीष कुमार गोंड तथा प्रताप बडत्या जैसे उभरते हुए कलाकार शामिल थे। अपने इस प्रवास के दौरान, कलाकारों ने चित्रकारी की कार्यशालाओं व पैनल चर्चाओं आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें दिल्ली के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था।

इन चित्रों को अब जनता के लिए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

13 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.