Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्‍ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर जारी एक संदेश में कहा, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। ईसा मसीह के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ईसा मसीह की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक हैं। इस पवित्र त्योहार पर, सभी लोग दया और करुणा की भावना को फिर से जगाएं और अपने जीवन में ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करें।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक क्रिसमस के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यीशु मसीह का जीवन करुणा, क्षमा, प्रेम और सहानुभूति के शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है। हम इन शाश्वत गुणों को हमेशा याद रखें जो हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं और हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं। इस दिन की खुशी हमारे भीतर गूंजती रहे, शांति, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा दे। सभी को हार्दिक खुशी और सद्भावना से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं।‘’

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.