Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड में गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि तथा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। वे आज तीन दिन की यात्रा पर उत्तराखंड पहुँचीं। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 1134 विद्य़ार्थियों को स्नातक और स्नात्कोत्तर डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर डिग्री प्रदान करने के अलावा मेधावी विद्यार्थियों को 11 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति कल पवित्र हिमालयी तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम का दर्शन करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति कल श्रीनगर के हेमवती बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में भी भागीदारी करेंगी।बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में एक कार्यक्रम में भागीदारी करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.