राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार की तीन दिन की यात्रा पर जा रही हैं। वे पटना में बिहार के चौथे ‘कृषि रोड मैपः 2023-2028’ की शुरुआत करेंगी तथा तीन संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति आज दोपहर पटना में एक कार्यक्रम में बिहार कृषि रोड मैप की शुरुआत करेंगी। इस रोड मैप में राज्य में अगले पांच वर्षों में कृषि के विकास की कार्य-योजना बनाई गई है। इस कार्य-योजना में कृषि तथा ग्यारह अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है।
कृषि रोडमैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्य हिस्सा लेंगे। बाद में राष्ट्रपति पटना शहर में गुरु गोविंद सिंह के जन्म स्थल तख्त श्री हरमिंदर साहिब जाकर अरदास करेंगीं।
मालूम हो कि राष्ट्रपति कल बृहस्पतिवार को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया भी जाएंगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment