Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रेटर नोएडा में पहली उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रेटर नोएडा में पहली उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 2000 से अधिक निर्माता अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं और 66 देशों के 400 से अधिक खरीदार इस व्यापार प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश के निर्माताओं और उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस व्यापार प्रदर्शनी में ‘एक जिला एक उत्पाद’ के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन सराहनीय है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि हस्तशिल्प आधारित उत्पादों के साथ-साथ राज्य के युवा उद्यमी, विशेषकर महिला उद्यमी भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने उद्यमिता और श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में, उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण, व्यापार करने में आसानी और अवसंरचना के विकास में तेजी के कारण उत्तर प्रदेश अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती राज्य-स्तरीय अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्तर पर ऐसे उत्कृष्ट आर्थिक प्रदर्शन के बल पर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि 96 लाख से अधिक एमएसएमई के साथ उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में पहले स्थान पर है। उन्होंने आगे कहा कि भूमि से घिरे राज्य होने के बावजूद, उत्तर प्रदेश से निर्यात लगातार बढ़ रहा है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि राज्य का निर्यात वर्ष 2017-18 के लगभग 88,000 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2022-23 में लगभग 1,75,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि जी20 नई दिल्ली नेताओं की घोषणा में स्थानीय मूल्य निर्माण और एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करने व एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का लक्ष्य शामिल किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी, जी20 के लक्ष्यों के अनुरूप हमारी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.