Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान के सिद्धांत हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों पर स्थापित किये गये हैं। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के ये संवैधानिक आदर्श सभी विधायकों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान में सभ्यता और संस्कृति के हर पक्ष में अत्यंत सशक्त परंपराएं हैं। स्वाभिमान के लिए लड़ने की भावना राजस्थान के लोगों में कूट-कूट कर भरी हुई है। यह राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनजातियों सहित सभी समुदायों के लोगों ने देशभक्ति की अनूठी मिसालें पेश की हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान की लोक मनमोहक प्रकृति और कलाकृतियां दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती हैं। जैसलमेर के रेगिस्तान से लेकर माउंट आबू तक, उदयपुर की झीलें और रणथंभौर के जंगल प्रकृति की शानदार छटा प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उद्यमशील लोगों ने भारत और विदेशों में वाणिज्य और व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि वर्तमान संसद के दोनों सदनों की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि समानता और लोकतांत्रिक भावनाओं पर आधारित राजव्यवस्था इस धरती पर प्राचीन काल से ही मौजूद है। आजादी के बाद मोहनलाल सुखाड़िया से लेकर भैरोंसिंह शेखावत तक जन प्रतिनिधियों ने राज्य में समावेशी एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समावेशी विकास की इस परंपरा को मजबूत करते हुए जनहित में कार्य करना सभी विधायकों का कर्तव्य है।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

36 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.