Categories: News-Headlines

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कारागार प्रमुखों का 7वां राष्ट्रीय सम्मेलन बीपीआर एंड डी मुख्यालय महिपालपुर, नई दिल्ली में आयोजित

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने आज नई दिल्ली में सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के जेल प्रमुखों के दो दिवसीय सातवें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया;

1.सम्मेलन में 25 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों से 75 वरिष्ठ जेल अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। यह मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और नीति तैयार करने का बेहतरीन मंच है जिसमें व्यापक परिप्रेक्ष्य और स्वीकार्यता होगी।

2.कैदियों को समाज की मुख्यधारा में फिर से शामिल करने में सबसे बड़ी चुनौती उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

3.जेल प्रणालियों में जेलों के अंदर रहने वाले लोगों के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान करने और बाद में देखभाल के कार्यक्रमों के प्रावधान होने चाहिए।

4. ई-जेल की अवधारणा समय की बचत करती है और अदालतों के साथ जुड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। ई-जेल का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू ई-मुलाकात है, जिसने कैदियों के लिए अपने परिवारों से संपर्क करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है।

डीजी, बीपीआर एंड डी, श्री बालाजी श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मेलन में विचार-विमर्श अल्पकालिक, मध्य-अवधि और दीर्घकालिक नीतियां तैयार करने के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने जेलों/सुधारात्मक प्रशासन पर बीपीआर एंड डी की ओर से शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी दी, जैसे;

कारागारों की रैंकिंग के लिए मानदंड विकसित करना।
जेलों में कर्मचारियों और अधिकारियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए 50 जेल प्रशिक्षण नियमावली तैयार करना।
आदर्श कारागार विधान की रूपरेखा।

सम्मेलन के पहले दिन निम्नलिखित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया-

‘भारत में सुधारात्मक सेवाएं: एक परिप्रेक्ष्य’ पर पैनल चर्चा।
कारागार/सुधारात्मक प्रशासन पर शोध परियोजनाओं को लेकर प्रस्तुति।
कारागारों और सुधार सेवाओं के लिए दशकीय रोडमैप तैयार करने के लिए समूह में चर्चा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.