राज्यसभा ने बुधवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (संशोधन) विधेयक 2021 और भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग संशोधन विधेयक-2021 पारित कर दिया। इससे पूर्व लोकसभा ने मंगलवार को इन दोनों विधेयकों को पारित कर दिया था।
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवालद्वारा पेश किये गएभारतीय चिकित्सा प्रणाली (संशोधन) विधेयक 2021 का उद्देश्य भारतीय चिकित्सा प्रणाली अधिनियम, 2020 के तहत राष्ट्रीय आयोगके गठन तक भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, 2021 के प्रावधानों के अनुसार गठित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा किए गए कार्यों, लिए गए निर्णयों और दायित्व को सुरक्षित बनाना है।
राज्यसभा ने आज राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 को भी पारित किया, इस विधेयक को भी मंत्री महोदय द्वारा पेश किया गया था। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 के तहत राष्ट्रीय आयोग के गठन तक होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, 2021 के प्रावधानों के अनुसार गठित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा किए गए कार्यों, किए गए निर्णयों, दायित्व को सुरक्षित बनाना है।
इन दोनों विधेयकों को अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment