राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 12 विपक्षी सांसदों के खिलाफ मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। समिति से हाल ही में समाप्त बजट सत्र के पहले भाग के दौरान सदन की कार्यवाही में लगातार और जानबूझकर बाधा डालने वाले सांसदों के विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन की जांच करने के लिए कहा गया है। विशेषाधिकार हनन मामले का सामना कर रहे सांसदों में कांग्रेस के कुमार केतकर, फुलो देवी नेताम, इमरान प्रतापगढ़ी, शक्ति सिंह गोहिल, नाराभाई राठवा, एल हनुमंतैया, रंजीत रंजन, नासिर हुसैन और जेबी माथेर हिशाम और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील कुमार गुप्ता शामिल हैं।
राज्यसभा के बुलेटिन में कहा गया है कि इन सांसदों ने बार-बार सदन के वेल में प्रवेश किया, नारेबाजी की, लगातार और जान-बूझकर कार्यवाही में बाधा डाली और सदन को बार-बार स्थगित करने के लिए सभापति को मजबूर करके राज्यसभा के नियमों और शिष्टाचार का उल्लंघन किया।
अदाणी समूह के मुद्दे, कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल के निलंबन और अन्य मामलों को लेकर विपक्षी दलों ने सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment