Categories: News-Headlines

राजस्‍थान में अगले 24 घंटों के दौरान लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना

पश्चिमी राजस्‍थान के अधिकांश स्‍थानों पर, हरियाणा में कुछ स्‍थानों पर ज‍बकि पंजाब, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और सौराष्‍ट्र एवं कच्‍छ क्षेत्र में एक-दो स्‍थानों पर 40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। कल सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्‍थान के गंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

न्‍यूनतम तापमन – पश्चिमी राजस्‍थान के जिन भागों में लू का प्रकोप है, उन भागों में न्‍यूनतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जबकि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्‍थानों पर और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, तटीय आंध प्रदेश और रायलसीमा में एक-दो स्‍थानों पर न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 3.1 डिग्री सेल्सियससे 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

लू का प्रभाव और एहतियात के लिए सुझाव

लू प्रभावित क्षेत्र विशेष रूप से राजस्‍थान के पश्चिमी हिस्‍सों में उन लोगों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य संब‍ंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है जिन्‍हें पहले से ही किसी प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या है। बच्‍चों और वरि‍ष्‍ठ नागरिकों में यह दुष्‍प्रभाव डाल सकता है। अत: लोगों को सुझाव है कि गर्मी से बचें, हल्‍के रंग के और पतले कपड़े़ पहनें तथा बाहर निकलते समय छाता लेकर जाएं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.