विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजस्थान में चुनाव संबंधी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची किसी भी वक्त जारी हो सकती है। इसके लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है, जबकि कांग्रेस वर्किंग ग्रुप की बैठक आज नई दिल्ली में चल रही है।
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजस्थान में 23 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। मतगणना तीन दिसम्बर को होगी।
प्रदेश की मुख्य सचिव उषा शर्मा की ओर से सभी विभागों को आचार संहिता की कड़ाई से पालना करने के लिए निर्देश दिये जा चुके हैं। अवकाश होने के बावजूद शनिवार और रविवार को शासन सचिवालय के सभी प्रमुख कार्यालय खुले रहे और कई आदेश जारी किये गये। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब जल्द ही दोनों पार्टियों का चुनाव अभियान शुरू होगा। वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक विभिन्न पार्टियों के नेताओं को प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment