Categories: News-Headlines

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों का धुआंधार प्रचार जारी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों का धुंआधार प्रचार भी जारी है। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बारां के अंता में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार की जरूरत है। इससे राज्य का हर क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सर्वोधिक बेरोजगारी और महंगाई वाले राज्यों में शामिल है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के मामले की आलोचना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार के मामलों में बढोतरी हुई। जबकि भाजपा के लिए महिला सुरक्षा और महिला कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को सवाई माधोपुर में रोड़ शो करेंगे। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा धोंद, फतेहपुर और श्रीडूंगरगढ में पार्टी प्रत्याशियों के लिए आम सभा कर रहे हैं। इनके अलावा, योगी आदित्यानाथ, हिमंता बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल समेत भारतीय जनता पार्टी के एक दर्जन के ज्यादा दिग्गज नेता विभिन्न स्थानों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज उदयपुर के वल्लभनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज पांच जिलों में छह स्थानों पर जनसभा करने का कार्यक्रम हैं। इनके अलावा,कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पालयट, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह समेत कई स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हैं। बसपा प्रमुख मायावती, राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल, आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, राष्टीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी, जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला का भी विभिन्न स्थानों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभा करने का कार्यक्रम है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.