Categories: News-Headlines

राजस्थान में महिला के साथ कथित छेड़छाड़, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने निंदा की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की दुखद घटना की निंदा की है। महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने तथा भारतीय दंड संहिता प्रावधान के तहत आवश्‍यक कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने पांच दिनों के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। राजस्थान के लोग राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

8 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.