Categories: News-Headlines

राजस्थान में कल होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी

राजस्थान में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा की 199 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। 200 सदस्यों वाली राज्‍य विधानसभा की एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों का भविष्य तय करने के लिए 5 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 51 हजार 507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित कराने के लिए लगभग दो लाख 75 हजार मतदानकर्मी काम करेंगे। मतदान कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने का काम आज से शुरू हो जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया है कि 26,393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इन मतदान केंद्रों पर जिला स्तर के नियंत्रण कक्ष नजर रखेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए 6287 माइक्रो पर्यवेक्षकों और 6247 सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए कुल 1 लाख 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य में 3383 विशेष मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.