केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा है कि राजस्थान/गुजरात सीमा से संतालपुर खंड तक 6 लेन वाली एनएच-754ए की नियंत्रित हरित राजमार्ग परियोजना पूरी प्रगति पर है।
राजमार्ग मंत्री ने कहा कि यह खंड भारतमाला परियोजना चरण-1 के तहत गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और इसे 2,030 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से बनाया जा रहा है। एक बार परियोजना पूरी हो जाने के बाद, इस खंड में यात्रा का समय 2 घंटे कम हो जाएगा और यात्रा दूरी 60 किमी कम हो जाएगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदूषण के स्तर को कम करने, पूरे खंड के रास्ते में बीचोंबीच और छायादार मार्ग पर वृक्षारोपण पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेगा और एसडीजी को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग सीमा पर तैनात बलों/सशस्त्र बलों/सैन्य वाहनों आदि को आवाजाही की आसान सुविधा प्रदान करेगा, क्योंकि यह भारत-पाक सीमा के करीब है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का केन्द्र बनाने के संबंध में नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार उत्कृष्ट संपर्क और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के माध्यम से भारत को बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment