Categories: News-Headlines

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मावठ के कारण बारिश और सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ा

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मावठ के कारण बारिश हो रही है और सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दियों में होने वाली बारिश को राजस्थान में मावठ कहा जाता है।

बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश अलवर में (38.8 मिमी) दर्ज की गई और सबसे कम तापमान जैसलमेर में (सात डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने के समाचार भी मिले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अलवर में 38.8 मिमी, अजमेर में 36.4 मिमी, फतेहपुर में 28.5 मिमी, हनुमानगढ़ के संगरिया में 21 मिमी, बूंदी में 17 मिमी और पिलानी एवं सीकर में 16-16 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान भले ही थोड़ा अधिक रहा, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान बीती शुक्रवार रात जैसलमेर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 9.0 डिग्री, चुरू में 9.6 डिग्री और बाड़मेर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

राज्य की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बारिश हुई और शनिवार को भी बादल छाए रहे। यहां बीते 24 घंटे में कुल 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा।

राज्य के चौमूं सहित अनेक इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं शनिवार को भी बारिश हो सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.