उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में राजस्थान के दूदू जिले के किसान रामू लाल जी भामू एवं उनके परिजनों और धन्ना भगत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
ज्ञात रहे कि उपराष्ट्रपति जी 23 सितंबर, 2023 को दूदू गये थे जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि धन्ना भगत जी की जन्मस्थली चौरु धाम के दर्शन किये थे। उस अवसर पर श्री धनखड़ ने कहा था – “मैं यहां आकर अभिभूत हूं!
समाज में भगत जी का काम बेमिसाल है, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
मैं यहां से ऊर्जावान होकर जा रहा हूं।”
उस यात्रा के दौरान रामू लाल जी भामू ने दूदू में अपनी 14 बीघा जमीन पर उपराष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की थी।
आज रामू लाल जी भामू अपने परिवार और धन्ना भगत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली आये जहाँ उन्होंने संसद भवन का भ्रमण किया और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
इस अवसर पर रामू लाल जी के परिवार के साथ-साथ धन्ना भगत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनारायण डूडी, सचिव हनुमान गठाला, प्रधान प्रेम देवी चौधरी, सरपंच हरबख्श चौधरी और ASP मोटाराम बेनीवाल उपस्थित रहे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment