राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे में मानसून पूर्व बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश फतेहगढ़ (जैसलमेर) में हुई, जो 86 मिलीमीटर दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई।
फतेहगढ़ के अलावा सम (जैसलमेर) में 30 मिमी., बानसूर (अलवर) में 15 मिमी., गुड़ामालानी (बाड़मेर) में 12 मिमी.व अरनोद (प्रतापगढ़) में नौ मिमी. बारिश दर्ज की गयी। हालांकि मानसून पूर्व बारिश के बाद भी राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बीते चौबीस घंटे में बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 26 जून को बीकानेर व जोधपुर संभाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि कोटा तथा उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 26-27 जून से उदयपुर, कोटा संभाग में फिर बारिश होने की भी संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment