Categories: News-Headlines

राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन के साथ छठे भारत-सिंगापुर रक्षामंत्री संवाद की सह-अध्‍यक्षता की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्‍ली में सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन के साथ छठे भारत-सिंगापुर रक्षामंत्री संवाद की सह-अध्‍यक्षता की। इस शिखर सम्‍मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी दोनों पक्षों के बीच बढ़ती निकटता का प्रमाण है।

उन्‍होंने कहा कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है। जब भारत अपनी एक्‍ट ईस्‍ट नीति का दशक मना रहा है। इसमें सिंगापुर ने आर्थिक सहयोग, सांस्‍कृतिक संबंध और देश के संस्‍थानों के साथ उन्‍नत रणनीतिक संपर्क को बढ़ावा देने में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि भारत रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति बचनबद्ध है। भारत ने साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का अदान-प्रदान भी किया। सिंगापुर के रक्षामंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने कहा कि भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति का यह दसवां वर्ष है। उन्‍होंने कहा कि सिंगापुर के दृष्टिकोण से भारत ईस्‍ट का सदा ही हिस्‍सा रहा है।

भारत और सिंगापुर व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को साझा करते हैं। द्विपक्षीय रक्षा संबंध इस सहयोग के लिए एक महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है। सिंगापुर भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति का एक महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है। सिंगापुर हिन्‍द-प्रशांत विजन का एक प्रमुख साझेदार भी है। दोनों देशों के बीच रक्षा तथा सुरक्षा साझेदारी हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का एक मुख्‍य पहलू है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

2 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

2 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

3 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

3 hours ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.