दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रोन के बढते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस और नववर्ष समारोहों पर रोक लगा दी है। प्राधिकरण ने इस बारे में जारी आदेश में सभी जिलाधीशों और पुलिस उपायुक्तों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य आयोजन न हो। सभी जिलाधीशों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ओमिक्रोन वैरिएंट सहित कोरोना संक्रमण के फैलने को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करें। उन्हें यह भी कहा है कि वे अपने क्षेत्र में सर्वेक्षण कराएं और उन पॉकेटों, कॉलोनियों तथा बाजारों की पहचान करें जहां संक्रमण के फैलने की अधिक आशंका है।
प्राधिकरण ने जिलाधीशों को यह भी निर्देश दिया है कि वे पुलिस उपायुक्तों के साथ समन्वय से टैस्ट, ट्रैक तथा ट्रीट का पालन करें और कंटेनमेंट उपाय करें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment