Categories: News-Headlines

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 9वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

 

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 9वीं संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। ये बैठक 23 और 24 जून, 2025 को आयोजित हुई। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उस देश के कार्यवाहक रक्षा सचिव डॉ. थोबेकिले गामेदे ने किया। बैठक के पहले दिन की शुरुआत दोनों सह-अध्यक्षों की टिप्पणियों के साथ हुई, जिसमें एजेंडा निर्धारित किया गया और जेडीसी को रिपोर्ट करने वाली दो उप-समितियों को व्यापक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दोनों पक्षों द्वारा उन्हें अपने रक्षा उद्योग की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के साथ ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने रक्षा विनिर्माण और निर्यात में भारत की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डाला तथा दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक के दूसरे दिन आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की गई तथा भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को और मजबूत करने के लिए आगे का रास्‍ता तय किया गया। पनडुब्बी सहयोग के क्षेत्र में हाल ही हस्‍ताक्षरित दो समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।

रक्षा नीति एवं सैन्य सहयोग; तथा रक्षा अधिग्रहण, उत्पादन, अनुसंधान एवं विकास संबंधी दो उप-समितियों ने जे.डी.सी. को चर्चा के परिणाम की रिपोर्ट दी।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, सेना और भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों का एक साझा इतिहास है, जो उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष की समानता में गहराई से निहित है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग 1996 चला आ रहा है, जब ‘रक्षा उपकरण के क्षेत्र में सहयोग’ पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसे 2000 में एक समझौता ज्ञापन द्वारा और उन्नत किया गया था।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

17 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

18 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

20 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

21 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

21 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.