Categories: News-Headlines

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव के साथ 12वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने 30 और 31 जनवरी 2024 को ओमान का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा सचिव, ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल-ज़ाबी के साथ 12वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान गिरिधर अरमाने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उद्योग सहयोग जैसी नई पहलों की संभावना को तलाशेंगे। दोनों नेता साझे हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के हर क्षेत्र जैसे कि द्विपक्षीय अभ्यास, स्टाफ वार्ता, प्रशिक्षण के साथ-साथ नए और उभरते क्षेत्रों में रक्षा सहयोग व रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

भारत और ओमान के बीच एक मजूबत और बहुआयामी संबंध है जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों तक फैला हुआ है। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी के दृष्टिकोण के तहत काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संपूर्ण क्षेत्र की शांति और समृद्धि में दोनों देशों के साझा हित हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

15 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.