Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की दो दिन की सरकारी यात्रा पर काहिरा पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की दो दिन की सरकारी यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। मिस्र के सेंट्रल मिलिटरी ज़ोन कमांडर मेजर जनरल तारिक हामिद ऐलशाजली ने काहिरा में अल-माज़ा एयर बेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी की। राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान मिस्र के रक्षा और रक्षा उत्‍पादन मंत्री जनरल मोहम्‍मद ज़ाकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और सैन्‍य संबंधों को मजबूत बनाने की नई पहल की सम्‍भावनाओं का पता लगाएंगे। वे दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्‍यान केन्द्रित करेंगे। दोनों मंत्री भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करेंगे। राजनाथ सिंह मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल सीसी से भी भेंट करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

9 hours ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन (टीडीआईपी) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More

9 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

11 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.