Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों को क्षेत्र, धर्म, जाति और वर्गों के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्‍ट्रीय कैडेट कोर-एन.सी.सी. कैडेटों का आहवान किया है कि वे अपने अंदर नई सोच पैदा करें जिससे देश को उन पर गर्व हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैडेटों को संबोधित करते हुए आज उन्‍होंने कहा कि कैडेट्स बड़े सपने देखें, नए और सकरात्‍मक विचार रखें तथा अपना मार्ग स्‍वयं निर्धारित करें। रक्षा मंत्री ने कहा कि वे संकीर्ण ईर्ष्या, क्षेत्र, धर्म, जाति और वर्ग की भावना से ऊपर उठें।

आप सबके अंदर मुझे हमारे भारत की एक झलक दिखाई देती है। एक ऐसा भारत जिसके शरीर अनेक हैं, पर आत्‍मा एक है। जिसकी ब्रांचें अनेक हैं पर रूट एक है। कहने के लिए तो आपलोग भारत देश के 17 अलग-अलग डॉयरेक्‍ट्स से आए हैं पर उन 17 डॉयरेक्‍टस के बहाने मैं आप सब में अनेक क्षेत्र, उनके भाषाएं, अनेक संस्‍कृतियां, अनेक रीति-रिवाज देखता रहा हूं। देश भर के लाखों-करोड़ों बच्‍चों में से कुछ बच्‍चे ही एनसीसी ज्‍वाइन कर पाते हैं और उनमें से ही बड़े कम बच्‍चे होते हैं जो इस रिपब्लिक डे कैंप तक पहुंच पाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.