Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध की बदलती स्थितियों और सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अनुकूलित रक्षा रणनीतियों पर जोर दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध की बदलती स्थितियों और सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अनुकूलित रक्षा रणनीतियों पर जोर दिया है। नई दिल्ली में आज दिल्ली रक्षा वार्ता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि अनुकूलित रक्षा केवल एक रणनीतिक विकल्प नहीं है, बल्कि एक आवश्यकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बारे में देश का दृष्टिकोण लचीलेपन, नवाचार तथा परिवर्तनशीलता पर आधारित होना चाहिए और राष्ट्र को भविष्य की सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ सूचना युद्ध के खतरे का मुकाबला करने के लिए अनुकूलित रक्षा रणनीतियों को नियोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश आतंकवाद, साइबर हमलों और हाइब्रिड युद्ध जैसी विविध प्रकार की सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि देश साइबरस्पेस तथा कृत्रिम मेधा में उभरती प्रौद्योगिकियों पर लगातार काम कर रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से स्वदेशी क्षमताओं और दक्षताओं को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, आईएनएस विक्रांत और डीआरडीओ मिसाइल कार्यक्रमों जैसी सफल स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए, राजनाथ सिंह ने इन्हें मेक-इन इंडिया पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

Leave a Comment

Recent Posts

NCB ने मुंबई में बड़े कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की

संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More

8 hours ago

भारत-तंजानिया व्यापार में निरंतर वृद्धि, 9 बिलियन डॉलर के पार

भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More

8 hours ago

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.