रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के झांसी में तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश किसी भी चुनौती का सामना करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उभरती चुनौतियों को देखते हुए हमारे सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस करना होगा। उन्होंने देश में ही हथियारों के उत्पादन पर भी जोर दिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अब भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन का भी प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई देश के लिए बहादुरी से लडी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मबाई महिला शक्ति की प्रतीक हैं और आने वाली पीढियां उनसे प्रेरित होती रहेंगी। बाद में राजनाथ सिंह ने हाथी मैदान में सशस्त्र बलों के उपकरणों की प्रदर्शनी और भारतीय वायुसेना के एयर-शो का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही रक्षा समर्पण पर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर झांसी किले के प्रांगण में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्रालय की विभिन्न नई पहलों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment