Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में वार्ता के दौरान द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स की रक्षा मंत्री काजसा ओलोंग्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने विशेष रूप से समुद्री एवं औद्योगिक क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ती सहभागिता का उल्लेख किया और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपार इच्छा व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि नीदरलैंड्स के मूल उपकरण निर्माताओं को भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता। भारत ने एक जीवंत नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया है। दोनों देश कौशल, प्रौद्योगिकी और पैमाने में भारतीय एवं डच साझेदारी को देखते हुए रक्षा उद्योगों व सेमी-कंडक्टर तथा स्वच्छ ऊर्जा के उच्च-तकनीकी क्षेत्रों के बीच अधिक बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सहमत हुए।

नीदरलैंड्स की रक्षा मंत्री नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में भाग ले रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

30 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.