Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री जॉर्ज एनरिक तायाना ने रक्षा संबंधों को गहरा करने के लिए नई दिल्ली में बातचीत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में भारत के दौरे पर आए अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री जॉर्ज एनरिक तायाना के साथ बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक साझेदारी को बढ़ाने के उपायों सहित चल रही रक्षा सहयोग पहलों पर चर्चा की।

इससे पहले आज दिन में, अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वार्ता से पहले, जॉर्ज एनरिक तायाना को तीनो रक्षा सेवाओं की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया किया गया।

जॉर्ज एनरिक तायाना 17 जुलाई, 2023 को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ अर्जेंटीना के रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सचिव फ्रांसिस्को कैफ़िएरो भी हैं।

अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस का दौरा किया और दिल्ली में शीर्ष राजनयिकों के साथ बातचीत भी करेंगे। वह बेंगलुरु भी जाएंगे और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) सुविधाओं का दौरा करेंगे और इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा स्टार्ट-अप के साथ अलग से बातचीत करेंगे।

भारत-अर्जेंटीना संबंधों को 2019 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन भी 2019 से लागू है, साथ ही साथ दोनों देश जुड़ाव को गहरा करने में सक्रिय हैं। भारत और अर्जेंटीना रक्षा संबंधों को अपनी रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

Had Insightful deliberations with the Defence Minister of Argentine Republic, Mr Jorge Enrique Taiana on boosting India-Argentina bilateral ties and further consolidating defence cooperation. pic.twitter.com/hsf5gcut5l

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 18, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.