रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल में रूस के रक्षा उद्योग की भागीदारी और इसे और गति प्रदान करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।
दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत और रूस के बीच विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में निरंतर विश्वास और आपसी सम्मान पर संतोष व्यक्त किया और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment