रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर-अक्टूबर 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों और चौथे एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दे दी है। एशियाई खेलों और एशियाई पैरा दोनों खेलों में, स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्राप्त होगी।
कई सर्विस एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया इसके लिए रक्षा मंत्री ने इन एथलीटों को उनकी वापसी पर सम्मानित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने 45 स्वर्ण पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की मंजूरी भी दी जिसमें सात पैरा एथलीट शामिल हैं। इन 45 एथलीटों ने एशियाई खेलों में 09 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य पदक जीते और एशियाई पैरा खेलों में 01 स्वर्ण, 04 रजत और 02 कांस्य पदक जीते।
रक्षा मंत्रालय द्वारा सशस्त्र बल कर्मियों के लिए पहली बार घोषित यह वित्तीय प्रोत्साहन इन एथलीटों को पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 के क्वालीफाइंग इवेंट में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा, जिसके लिए वे वर्तमान में तैयारी कर रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment