Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकी‍व में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के खारकि‍व में भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। उनसे मनोबल बनाये रखने और अन्‍य भारतीयों के साथ उपलब्‍ध जानकारी साझा करने को कहा गया है। भारतीय नागरिकों से छोटे-छोटे समूहों में संगठ‍ित होने तथा समूह के अनुभवी व्‍यक्ति के मार्ग दर्शन और सुझाव का पालन करने को कहा गया है। परामर्श में कहा गया है कि ग्रुप समन्‍वयक या प्रत्‍येक व्‍यक्ति को अपने साथ के व्‍यक्ति के बारे में पूरी जानकारी रहनी चाहिए। विद्यार्थ‍ियों के अपने पास जरूरी चीजों की छोटी किट तथा एक सफेद झंडा या सफेद कपड़े का टुकड़ा रखने को कहा गया है जिसे जरूरत पड़ने पर हिलाकर अपने बारे में जानकारी दी जा सके।

लोगों से कहा गया है कि वे अपने बंकर, बेसमेंट या सुरक्षित स्‍थल से बाहर निकलने से बचें। किसी भी हाल में भीड़-भाड़ वाली जगहों या स्‍थानीय प्रदर्शनकारियों तक न जाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की टिप्‍पणी देने तथा सेना के वाहनों और सैनिकों के साथ सेल्‍फी लेने से भी बचें। रक्षा मंत्रालय ने चल रहे युद्ध और हमलों का चित्र लेने से भी मना किया है।

रक्षा मंत्रालय ने परामर्श में कहा है कि हवाई और मिसाइल हमले तथा गोलाबारी सहित खतरनाक या कठिन स्थितियां सामने आ सकती हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.