रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के एक और प्रयास में 814 करोड़ रूपये के आयात प्रतिस्थापन मूल्य वाले, 164 सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (PIL) आइटम्स, जिनका दिसंबर 2022 तक स्वदेशीकरण किया जाना था का लक्ष्य समय-सीमा के भीतर रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) और रक्षा मंत्रालय द्वारा स्वदेशिकृत कर अधिसूचित कर लिया गया।
इन वस्तुओं का स्वदेशीकरण रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों डीपीएसयू द्वारा सूक्ष्म, मध्यम और लघु उपक्रम (MSME) सहित उद्योग भागीदारों के माध्यम से या इन-हाउस उत्पादन द्वारा प्राप्त किया गया है।
डीडीपी ने डीपीएसयू के लिए लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट (एलआरयू) / सबसिस्टम्स / स्पेयर्स और कंपोनेंट सहित 4,666 वस्तुओं वाली चार सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को अधिसूचित किया है (पहला पीआईएल-2,851: दूसरा पीआईएल-107: तीसरा पीआईएल-780; चौथा पीआईएल 928) इससे पहले 1756 करोड़ के आयात प्रतिस्थापन मूल्य के साथ 2,572 वस्तुओं के सफल स्वदेशीकरण को अधिसूचित किया गया था। अब इन 164 अतिरिक्त वस्तुओं की अधिसूचना के साथ डीडीपी की इस सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची से दिसंबर 2022 तक स्वदेशी वस्तुओं की कुल संख्या 2,736 हो गई है जिसका आयात प्रतिस्थापन मूल्य 2,570 करोड़ है। ये स्वदेशी वस्तुएं अब भारतीय उद्योग से ही खरीदी जाएंगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment