रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज पूर्वी लद्दाख में कुंगयम गांव से 63 पुलों का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत लेह-लोमा मार्ग पर कुंजन पुल से होगी। इन पुलों का निर्माण सीमा सडक संगठन ने देशभर में आठ राज्यों में किया है।
लद्दाख में अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक क्लिक पर रिकॉर्ड संख्या में 63 पुलों का उद्घाटन करेंगे। पुलों में, लद्दाख में 11, जम्मू-कश्मीर में चार, हिमाचल प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में छह, सिक्किम में आठ, अरुणाचल प्रदेश में 29 और नागालैंड और मणिपुर में एक-एक है। रिकॉर्ड संख्या में पुलों के उद्घाटन कार्यक्रमों के बारे में बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने कहा, इन पुलों के निर्माण में बीआरओ ने नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल किया। ये क्लास-70 ब्रिज हैं और टैंकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही का भार सहन कर सकते हैं। ये पुल न केवल सशस्त्र बलों के त्वरित पहुंच के लिए ही नहीं बल्कि सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के लिए भी सुविधा प्रदान करते हैं।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment