Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक के साथ रक्षा, सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से लंदन में रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा की। दस डाउनिंग स्ट्रीट में बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि शांतिपूर्ण और स्थिर वैश्विक नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य परस्पर मिलकर कैसे किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों ने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुस्तरीय और परस्पर लाभप्रद साझेदारी में बदलने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। राजनाथ सिंह संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में दोनों की सेनाओं के बीच सहयोग में हाल की वृद्धि का जिक्र किया।

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री सुनक को ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के साथ सकारात्मक चर्चा और आपसी रक्षा संबंध में नए सकारात्मक रूख के जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत 21 सदी के मध्य तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत सरकार नियम आधारित विश्व व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन जैसे मित्रों के साथ साझेदारी के लिए तैयार हैं।

मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री सुनक व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन के मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर रक्षा मंत्री से पूरी तरह सहमत हुए। ऋषि सुनक ने आशा व्यक्त की कि मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर मौजूदा विचार-विमर्श शीघ्र निष्कर्ष तक पहुंचेगा।

राजनाथ सिंह ने विदेश, राष्‍ट्रमंडल और विदेश कार्यालय में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरॅन से भी मुलाकात की। बाद में रक्षा मंत्री ने लंदन के इंडिया हाऊस में भारतीय समुदाय से बातचीत की। इस दौरान दूसरे विश्व युद्ध के पूर्व भारतीय सैनिक और उनके परिजनों सहित भारतीय मूल के 160 से अधिक लोग शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

15 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

23 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

23 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.