Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 780 लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयों, उप-प्रणालियों और घटकों की तीसरी स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 780 लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयों, उप-प्रणालियों और घटकों की तीसरी स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दे दी है। सूची में दर्शाई गई समय-सीमा के बाद ही घरेलू उद्योगों से इनकी खरीद की जायेगी। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर और इस वर्ष मार्च में भी ऐसी दो सूची जारी की गई थी। इन सूचियों में दो हजार पांच सौ वस्‍तुएं हैं जो पहले से ही स्वदेशी हैं। 458 वस्‍तुओं को तय समय सीमा के भीतर देश में तैयार किया जायेगा। इन लाइन रिप्लेसमेंट यूनिटों, उप-प्रणालियों और घटकों के स्वदेशी विकास से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों की आयात पर निर्भरता कम होगी। इससे घरेलू रक्षा उद्योग की डिजाइन क्षमताओं का दोहन करने और भारत को इन प्रौद्योगिकियों के डिजाइन तैयार करने में अग्रणी बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.