Categories: News-Headlines

यूनेस्‍को ने अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस अफगान महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया

संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्‍कृतिक संगठन – यूनेस्‍को ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है। संगठन की महानिदेशक ऑड्रे अजूले ने बताया कि किसी भी देश में लड़कियों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा के मानवाधिकार का सम्‍मान हर हाल में किया जाना चाहिए। ऑड्रे अजूले ने कहा कि अफगानिस्‍तान की बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों को तत्‍काल बहाल करना विश्‍व समुदाय की जिम्‍मेदारी है। यूनेस्को के अनुसार, फिलहाल अफगानिस्‍तान में लगभग 80 प्रतिशत बालिकाएं और युवतियां तालिबानी शासन में शिक्षा से वंचित हैं, क्‍योंकि उन्‍हें स्कूल और कॉलेज नहीं जाने दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.