यूक्रेन में पोलैंड की सीमा के निकट एक रूसी हवाई हमले में कम से कम 35 लोग मारे गए, जबकि 134 घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय गर्वनर मैक्सिम कोजित्सकी ने बताया कि रूस के लड़ाकू विमानों ने यावोरिफ अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा केन्द्र पर 30 रॉकेट दागे। इनमें से कुछ को नाकाम कर दिया गया। ये सैन्य प्रशिक्षण स्थल पोलैंड की सीमा से 25 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित है। 360 वर्ग किलोमीटर में फैला यह संस्थान यूक्रेन के सबसे बड़े संस्थानों में से एक है।
यूक्रेन में 18 दिन से जारी रूस के हमलों में निशाना बने स्थानों में यह पश्चिम की ओर अभी तक का सुदूरतम ठिकाना रहा है। यहां अमरीका और अन्य नाटो देशों से आए प्रशिक्षक यूक्रेन के सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण देते रहे हैं। यहां नाटो सैन्य बलों की अंतर्राष्ट्रीय ड़्रिल भी आयोजित हो चुकी हैं।
रूस के लड़ाकू विमानों ने स्लोवाकिया और हंगरी से लगती यूक्रेन की सीमा से 250 किलोमीटर भीतर पश्चिमी शहर इवानो फ्रेनक्विस्क को भी निशाना बनाया। शहर के मेयर के मुताबिक इसका मकसद घबराहट और भय फैलाना लगता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment