सऊदी अरब ने सूडान से अपने नागरिकों के साथ कई अन्य कई विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस रॉयल सऊदी नेवल फोर्स ने सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं के साथ मिलकर सफल अभियान को कार्यरूप दिया। सूडान से सऊदी के कुल 91 नागरिकों के अलावा भारत, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्कीना फासो के लगभग 66 नागरिकों को भी निकाला गया है।
सूडान से निकाले गए लोगों में राजनयिक और अंतर्राष्ट्रीय अधिकारी भी शामिल हैं। सऊदी सरकार ने सूडान से निकाले गए लोगों की स्वदेश वापसी से पूर्व उन्हें अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं।
सऊदी अरब के एक विमान को सूडान में रियाद के लिए उडान भरने से पहले हमला कर मार गिराया गया था। उसके बाद से सऊदी अरब की एयरलाइन्स ने अपने देश और सूडान के बीच सभी उडानों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।
सूडान में सैन्य नेतृत्व के दो गुटों के बीच पिछले लगभग एक सप्ताह से जारी संघर्ष में कम से कम 400 लोग मारे जा चुके हैं।
अमरीका ने सूडान से अपने राजनयिकों और उनके परिजनों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। ये जानकारी सूडान के अर्धसैनिक बलों ने दी है।
इस बीच, विभिन्न देशों के डेढ सौ से अधिक लोग कल सऊदी अरब के सुरक्षा-क्षेत्र में पहुंचे।
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच दो सप्ताह से जारी संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और हजारों घायल हैं। सूडान के नागरिकों को बिजली और भोजन की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment