Categories: News-Headlines

यरुशलम में अमेरिकी मिशन को लेकर फलस्तीन और इजरायल आमने-सामने

यरुशलम में अमेरिकी मिशन फिर से खोलने के वादे से मुकरने को लेकर फलस्तीनियों ने रविवार को इजराइल की जमकर आलोचना की। गौरतलब है कि फिर से खोले जाने के बाद अमेरिका का यह मिशन फलस्तीनियों के लिए वाशिंगटन का मुख्य राजनयिक मिशन होता।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को कहा कि यरुशलम में अमेरिका के दूसरे मिशन के लिए कोई जगह नहीं है। ट्रंप प्रशासन ने यरुशलम में अमेरिकी मिशन को बंद कर दिया था। यह मिशन फलस्तीन में दूतावास की तरह काम करता था। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस मिशन को फिर से खोलने का वादा किया था, वहीं इस घोषणा पर इजराइल ने कहा था कि यह शहर पर उसकी सम्प्रभुता को चुनौती देगा। ट्रंप प्रशासन के दौरान फलस्तीन के साथ खराब हुए संबंध मिशन के खुलने के फिर सुधर सकते हैं।

फलस्तीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उसकी नजर में इस मिशन का फिर से खुलना फलस्तीन के भविष्य के राष्ट्र के तौर पर इजराइल के दशकों लंबे कब्जे को समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय समुदाय के वादे का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, ‘‘पूर्वी यरुशलम कब्जाई गई फलस्तीनी सीमा का अभिन्न अंग है और यह फलस्तीन राज्य की राजधानी है। उसपर कब्जा करने वाले इजराइल को अमेरिका के प्रशासनिक फैसले पर वीटो करने का अधिकार नहीं है।’’

एक संवाददाता सम्मेलन में मिशन के बारे में सवाल करने पर बेनेट ने शनिवार को यरुशलम पर इजराइल का रुख दोहराया था। उन्होंने कहा, ‘‘यरुशलम में और एक अमेरिकी मिशन के लिए कोई जगह नहीं है। यरुशलम एक राष्ट्र की राजधानी है और वह राष्ट्र इजराइल है।’’

इजराइल के विदेश मंत्री यैर लापिद ने सलाह दी कि मिशन फलस्तीनी प्रशासन में आने वाले वेस्ट बैंक के रामल्ला में खोला जा सकता है।

वहीं, इजराइल यरुशलम में अपना शास्वत, अविभाज्य राजधानी मानता है। फलस्तीनी 1967 में कथित तौर पर इजराइल द्वारा कब्जाए गए पूर्वी यरुशलम को पाना चाहता है और उसे भविष्य में अपने राष्ट्र की राजधानी बनाने की आशा रखता है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

15 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

16 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

18 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

19 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.