Categories: News-Headlines

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए

यमन के हौसी विद्रोहियों ने आज तड़के सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हमले में प्राकृतिक गैस और समुद्री जलशोधन संयंत्रों सहित प्रमुख प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाया गया। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा है कि हौसी हवाई हमलों में देश के दक्षिण-पश्चिम में एक पावर स्टेशन, यानबू के लाल सागर बंदरगाह में सऊदी अरब की तेल कंपनी-अरामको और तरल गैस संयंत्र सहित कई सुविधाओं को लक्षित किया। लाल सागर तट पर अल-शकीक में एक समुद्री जलशोधन सुविधा को भी निशाना बनाया गया। सऊदी अरब के सरकारी मीडिया के अनुसार किसी के मारे जाने की खबर नहीं है और तेल की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यमन के ईरान समर्थित हौसी गुट के प्रवक्ता ब्रिगेडियर येहिया सारी ने कहा कि विद्रोहियों ने सऊदी अरब की भीतर दूर तक एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था।

सऊदी स्थित खाड़ी सहयोग परिषद द्वारा ने कहा कि उसने युद्ध को समाप्त करने के लिए यमन के युद्धरत पक्षों को रियाद में बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन हौसी विद्रोहियों ने इसे ठुकरा दिया। उनकी मांग थी कि वार्ता एक तटस्थ देश में हो।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.