Categories: News-Headlines

म्यांमार की सैन्य अदालत ने आंग सांग सू की को सात साल की और सजा सुनाई, सजा की कुल अवधि 33 साल हुई

म्यांमार की एक सैन्य अदालत ने आंग सांग सू की को भ्रष्टाचार के आरोप में सात साल की और सजा सुनाई है। इस तरह से उनकी सजा की कुल अवधि 33 साल हो गई है। फरवरी 2021 में हुए तख्तापलट में सेना ने सरकार को अपदस्थ कर दिया था। इसके बाद से वे नजरबंद हैं।

सू की पर 19 आरोप लगाये गये हैं और 18 महीने से मुक़दमे चल रहे हैं। आज उन्‍हें अंतिम पांच आरोपों में सजा सुनाई गई।

77 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता सू की का अधिकांश समय राजधानी ने पी ताव में नजरबंदी में गुजरा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले सप्ताह उनकी रिहाई के लिए कहा था।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.