Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए आज तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सक्रिय और रुक-रुक कर वर्षा जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में 109 मकान पूरी तरह नष्‍ट हो गए। राज्‍य में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्‍थानों पर भूस्खलन के कारण 2 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सैकड़ों संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में अभी वर्षा से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज और कल तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज येलो अलर्ट रखा हुआ है प्रदेश में हमने, अगले तीन से चार दिन मॉनसून की बारिशों में ओवरऑल कमी आएगी। कुछ जिलों में हमने जिसमें सिमोर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा इन जिलों में एहतियात के तौर पर हमने आज अलर्ट रखा है। पिछले 48 घंटे में प्रदेश में व्‍हाइट स्‍प्रेड रेन फॉल हुई है और शिमला शहर में काफी तेज बारिश हुई है करीब एक घंटे में, 62 मिलीमीटर बारिश हुई है तो इनटेन्‍स टू वैरी इनटेन्‍स कल शिमला शहर में भी हुआ और इसके अलावा प्रदेश के जैसे मंडी जिला कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर इन जिलों में भी काफी भारी बारिश हुई है। लैंड स्‍लाइड काफी रिपोर्टेड है। शिमला शहर में भी लैंड स्‍लाइड की काफी घटनाएं हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.