Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक देश के कई भागों में भारी वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन के लिए राज्‍य के सभी जिलों में भारी वर्षा तथा बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्‍वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उधर, केरल के मध्य और उत्तरी जिलों सहित कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मलप्पुरम जिले के चलियार नदी और उसकी पांच सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है। जिला अधिकारियों ने लोगों को निचले इलाकों में जल भराव और भूस्खलन की आशंका से सचेत रहने को कहा है।

तेलंगाना के कई जिलों में लगातार बारिश से सामान्‍य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है जबकि तालाबों और नदियों में उफान के कारण कई स्‍थानों पर सडक यातायात बंद हो गया है।

आज के लिए गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज से बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट और मुंबई, पालघर और ठाणे के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.