Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने मछुआरों, छोटे जहाज, नाव और ट्रॉलर को बंगाल की खाडी में न जाने की सलाह दी

मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिन पहले बंगाल की खाडी के दक्षिण-पूर्व हिस्‍से में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आगे बढकर धीरे-धीरे बुधवार को चक्रवात का रूप ले सकता है। बंगाल की खाडी के दक्षिण-पूर्व हिस्‍से और दक्षिण अंडमान सागर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और यह कल तक गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्‍टर मृत्‍युंजय महापात्र ने नई दिल्‍ली में बताया कि चक्रवात, बंगाल की खाडी के मध्‍य भाग की तरफ बढेगा और 12 मई की सुबह तक यह बंगाल की खाडी के पूर्वी-मध्‍य के मध्‍य हिस्‍से में पहुंच जायेगा। उन्‍होंने कहा कि यह बंगाल की खाडी के मध्‍य हिस्‍से में भीषण चक्रवात का रूप ले लेगा और 12 मई से अपनी दिशा बदल लेगा।

मौसम विभाग ने मछुआरों, छोटे जहाज, नाव और ट्रॉलर को बंगाल की खाडी में दक्षिण-पूर्व और अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में आज से न जाने की सलाह दी है। उन्‍हें कल से बंगाल की खाडी के दक्षिण-पूर्व और मध्‍य हिस्‍से तथा अंडमान सागर में भी न जाने को कहा गया है। बंगाल की खाडी के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण अंडमान सागर के आसपास गये लोगों को आज ही लौटने तथा बंगाल की खाडी के पूर्वी-मध्‍य हिस्‍से और उत्‍तरी अंडमान सागर की तरफ गये लोगों को कल तक लौटने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.