राजस्थान में मानसून से पहले की बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा जहां बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश फुलेरा (जयपुर) में दर्ज की गई जो 82 मिलीमीटर रही।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर अभी जारी रहेगा और कई जगह भारी बारिश हो सकती है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में मध्यम से तेज दर्जे की मानसून पूर्व बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान फुलेरा में 82 मिमी, सांभर में 70 मिमी, श्रीमाधोपुर में 68 मिमी., बारां में 68 मिमी. व मकराना में 76 मिमी. बारिश हुई।
मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर,कोटा व बीकानेर संभाग में कहीं- कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं 21 जून को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि 22 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment