मौसम विभाग ने ‘चक्रवाती तूफान-गुलाब’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान पिछले छह घंटे के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है और उत्तर पश्चिम तथा आसपास के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केन्द्रित है। इसके प्रभाव से इस क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय इलाकों और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है। तेलंगाना, छत्तीसगढ और ओडिशा के उत्तर आंतरिक स्थानों में कई जगह भारी वर्षा हो सकती है।
तूफान के प्रभाव से आज दोपहर बाद से देर रात तक उत्तर पश्चिम और पश्चिम – मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में 70 से 80 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। क्षेत्र के मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे कल तक समुद्र में न जाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment