उत्तरी गुजरात तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ, मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मछुआरों को सलाह दी कि वह शुक्रवार से तीन दिनों तक अरब सागर में न जाएं।
मौसम विभाग (IMD) ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान दक्षिण गुजरात तट पर मछुआरों के लिए ऐसी कोई चेतावनी नहीं है। बयान में कहा गया है ‘‘ 27 से 29 मई, 2022 तक 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 से 29 मई, 2022 तक मछुआरों को उत्तर गुजरात तट पर समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है। ’’
कच्छ, जामनगर, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में अरब सागर के तट पर काम करने वाले मछुआरों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
आईएमडी ने कहा कि सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जिले के राजकोट तालुका में मंगलवार को छह मिमी बेमौसम बारिश हुई, लेकिन अगले चार-पांच दिनों में इस क्षेत्र के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
आईएमडी ने दक्षिण गुजरात के जिलों के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment