Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने आज और कल उत्‍तराखंड और पूर्वोत्‍तर के अधिकतर हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज और कल उत्‍तराखंड और पूर्वोत्‍तर के अधिकतर हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज वर्षा हो सकती है।

असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ के कारण छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 52 हो गई है। राज्‍य भर में 107 राजस्व क्षेत्रो के 3200 से अधिक गांव बाढ प्रभावित हैं।

मणिपुर में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आज सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय स्कूल आज और कल बंद रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

38 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.