मौसम विभाग ने मध्य भारत और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक तेज वर्षा और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बना निम्न दबाव तीव्र होकर पश्चिम और उत्तर पश्चिम में ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। इसके कारण अगले तीन दिन तक मध्य भारत और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा की संभावना है। कई जगहों पर अचानक बाढ़ भी आ सकती है। मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ओ़डिशा और कोंकण क्षेत्र के कई भागों में पहले ही तेज वर्षा शुरू हो चुकी है जो और बढ़ सकती है। दबाव के असर से अगले तीन दिनों तक मध्य भारत में और अधिक वर्षा की आशंका है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर अत्यंत तेज वर्षा होगी वहां निचले इलाकों में पानी भर सकता है। मौसम विभाग ने ओडिशा में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी है।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment