मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान देश के पूर्वी और समु्द्री तटों के आस-पास के कुछ क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान लगाया है। उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, गांगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान पूर्वी क्षेत्रों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्रों में रविवार तक बारिश और तूफान की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान व्यक्त किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। डॉक्टर मांडविया ने राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी मिलते ही समय पर कार्रवाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतर समन्वय के लिए राज्यों के साथ सहयोग की सलाह दी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि परामर्श के माध्यम से राज्यों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत… Read More
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment